नीति आयोग अपने पांचवें वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्डस् के अंतर्गत कितने महिलाओं को पुरस्कृत करेगा -

  • 1

    9

  • 2

    49

  • 3

    75

  • 4

    128

Answer:- 3
Explanation:-

नीति आयोग का महिला उद्यमशीलता मंच अपने पांचवें वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्डस् के अंतर्गत 75 महिलाओं को पुरस्कृत करेगा। 
आयोग के अनुसार भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष के आयोज़न के सिलसिले में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 महिलाओं को सशक्त और समृद्ध भारत से संबंधित उपलब्धियों में योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 
ये पुरस्कार पुद्दुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरन बेदी, संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पूर्व अध्यक्ष अरूंधति भट्टाचार्य और अन्य प्रमुख महिलाओं द्वारा प्रदान किए जाएंगे। 
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और वरिष्ठ अधिकारी तथा गायक कैलाश खेर इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। 
वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड प्रतिवर्ष भारत की प्रमुख महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book