हाल ही में कितने सांसदों को लाइफटाइम अचीवमेंट एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार मिला -

  • 1

    29 सांसद

  • 2

    11 सांसद

  • 3

    44 सांसद

  • 4

    75 सांसद

Answer:- 2
Explanation:-

एम वीरप्पा मोइली और एच वी हांडे को संसद रत्न पुरस्कार के 12वें संस्करण में लाइफटाइम अचीवमेंट एपीजे अब्दुल कलाम में पुरस्कार मिला।
संसद रत्न पुरस्कार के 12वें संस्करण में विभिन्न श्रेणियों में 11 सांसदों को सम्मानित किया गया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने महाराष्ट्र सदन में पुरस्कार प्रदान किए।
एन के प्रेमचंद्रन और श्रीरंग अप्पा बार्ने को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘संसद विशिष्ट रत्न’ पुरस्कार मिला।
विद्युत बरन महतो (झारखंड), हीना विजयकुमार गावित (महाराष्ट्र), और सुधीर गुप्ता (मध्य प्रदेश) को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार मिला।
अमर पटनायक (ओडिशा) और फौजिया तहसीन अहमद खान (महाराष्ट्र) को 'सिटिंग मेंबर श्रेणी में पुरस्कार मिला।
पुरस्कार विजेताओं का चयन 17वीं लोकसभा की शुरुआत से लेकर शीतकालीन सत्र के अंत तक के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
संसद रत्न पुरस्कार समिति की अध्यक्षता अर्जुन राम मेघवाल और टी एस कृष्णमूर्ति ने की।
संसद रत्न पुरस्कार →
इसकी शुरुआत एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर हुई थी।
यह शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को दिया जाता है।
इसे पहली बार एपीजे अब्दुल कलाम ने 2010 में दिया था।
 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book