हाल ही में किन राज्यों ने सीमा विवाद के समाधान के लिए ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये -

  • 1

    असम और अरुणाचल

  • 2

    नागालैंड और त्रिपुरा

  • 3

    मिजोरम और मणिपुर

  • 4

    असम और मेघालय

Answer:- 4
Explanation:-

नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कोनराड के. संगमा ने असम और मेघालय राज्यों के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवाद के कुल बारह क्षेत्रों में से छह क्षेत्रों के विवाद के निपटारे के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता दोनों राज्यों के बीच 884.9 किलोमीटर लंबी सीमा पर 12 में से छह स्थानों पर लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान करेगा। 
गृह मंत्री ने कहा कि इस समझौते पर हस्ताक्षर से दोनों राज्यों के बीच 70 प्रतिशत सीमा विवाद सुलझ गया है और उम्मीद जताई कि बाकी छह स्थानों के लिये भी समाधान ढूंढ लिया जाएगा।
असम 2743 किलोमीटर सीमा मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और पश्चिम बंगाल से साझा करता है। 
उसका नगालैंड, मिजोरम, मेघालय और मणिपुर से सीमा विवाद है। 
जुलाई 2021 में असम के कछार जिले में असम और मेघालय पुलिस के कर्मियों के बीच भीषण सशस्त्र संघर्ष हुआ था। 
असम पुलिस के छह कर्मी मिजोरम के पुलिसकर्मियों के साथ हुए संघर्ष में मारे गए थे। 
जिसके बाद केंद्र को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। छह स्थानों में 36 गांव हैं, जिसके दायरे में 36.79 वर्ग किमी का क्षेत्र आता है, जिसके संबंध में समझौता हो गया है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book