स्कूली विद्यार्थियों के लिए देश की पहली कौशल चैंपियनशिप जूनियर स्किल्स 2021 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है -

  • 1

    पश्चिम बंगाल

  • 2

    नई दिल्ली

  • 3

    महाराष्ट्र

  • 4

    लद्दाख

Answer:- 2
Explanation:-

स्कूली विद्यार्थियों के लिए देश की पहली कौशल चैंपियनशिप जूनियर स्किल्स 2021 नई दिल्ली में संपन्न हुई। 
इसमें 60 से अधिक विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए गए। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में अपर सचिव अतुल कुमार तिवारी ने विजेताओं को सम्मानित किया। 
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की पहल- जूनियर स्किल्स चैम्पियनशिप देश में स्कूली विद्यार्थियों की कौशल प्रतियोगिता है और इसे केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की भागीदारी में आरंभ किया गया है। 
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं को इस साल अक्टूबर में शंघाई में विश्व कौशल प्रतियोगिता में जाने का अवसर मिलेगा जहां विभिन्न देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे। 
यह भी घोषणा की गई कि जूनियर स्किल्स के दूसरे सत्र का नाम बदलकर इंडिया स्किल्स जूनियर किया जाएगा। 
जल्द ही इसका नया लोगो भी जारी किया जाएगा।
 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book