हाल ही में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार किसे दिया गया हैं - 

  • 1

    सुमित्रा शर्मा

  • 2

    जगनाथ विद्याधर महापात्र

  • 3

    अनुजा सारंगी

  • 4

    संगीता सिंह

Answer:- 4
Explanation:-

1986 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (Indian Revenue Service - IRS) की अधिकारी संगीता सिंह (Sangeeta Singh) को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
जेबी महापात्र (JB Mohapatra) 30 अप्रैल को सीबीडीटी प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं, जिसके बाद संगीता सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
वर्तमान में, बोर्ड में संगीता सिंह समेत चार सदस्य हैं।
सिंह वर्तमान में लेखा परीक्षा और न्यायिक का प्रभार संभाल रही हैं। 
वह आयकर और राजस्व और करदाताओं की सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं। 
अन्य नियुक्तियां (Other appointments)→ क्या है सीबीडीटी ?
सीबीडीटी यानी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग का एक हिस्सा है। 
भारत में प्रत्यक्ष कर से संबंधित सभी मामले 1 जनवरी 1964 से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को सौंप दिए गए थे। 
सीबीडीटी को राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963 से अधिकार प्राप्त हैं। सीबीडीटी भारत में प्रत्यक्ष कर की नीतियों और योजनाओं के लिए आवश्यक इनपुट्स प्रदान करता है। 
साथ ही यह आयकर विभाग के माध्यम से प्रत्यक्ष कर कानूनों के प्रशासन के लिए जिम्मेदार है। 
सीबीडीटी के छह सदस्य होते हैं। सीबीडीटी के अध्यक्ष और सदस्यों का चयन भारतीय राजस्व सेवा और भारत की प्रमुख सिविल सेवा से किया जाता है।
 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book