हाल ही में भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के अध्यक्ष के तौर पर किसे नियुक्त किया गया -

  • 1

    रंजना प्रकाश देसाई

  • 2

    चंद्रमौली कुमार प्रसाद

  • 3

    1 और 2 दोनों

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 1
Explanation:-

सूत्रों के अनुसार, उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई (Ranjana Prakash Desai) का चयन भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के अध्यक्ष के तौर पर किया गया है। 
न्यायमूर्ति देसाई ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर पर परिसीमन आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जिसे केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों को नया स्वरूप देने के लिए स्थापित किया गया था।
चूंकि न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद (सेवानिवृत्त) ने पीसीआई अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पिछले साल नवंबर में पूरा किया था और तब से यह पद खाली है।
पीसीआई अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की नियुक्ति को एक समिति ने स्वीकार कर लिया जिसमें उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और पीसीआई सदस्य प्रकाश दुबे शामिल थे।
72 वर्षीय न्यायमूर्ति देसाई ने एक न्यायाधीश के रूप में बॉम्बे हाईकोर्ट में भी काम किया है।
पीसीआई प्रमुख के रूप में न्यायमूर्ति देसाई के चयन की घोषणा निकट भविष्य में की जाएगी।
पैनल में सांसदों की भर्ती के लिए एक सुझाव का भी इंतजार है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book