हाल ही में किसे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया -

  • 1

    नितिन गुप्ता

  • 2

    विवेक जौहरी

  • 3

    वी अनंत नागेश्वरन

  • 4

    संजीव सन्याल

Answer:- 1
Explanation:-

आईआरएस अधिकारी नितिन गुप्ता को नए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes (CBDT)) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 
गुप्ता, आयकर विभाग के 1986 बैच के एक भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं,जो बोर्ड में सदस्य (investigation) के रूप में कार्यरत हैं और अगले साल सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
30 अप्रैल को जेबी महापात्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद सीबीडीटी प्रमुख का पद बोर्ड सदस्य और 1986 बैच की आईआरएस अधिकारी संगीता सिंह द्वारा अतिरिक्त प्रभार में संभाला जा रहा था।
सीबीडीटी में एक अध्यक्ष होता है और इसमें छह सदस्य हो सकते हैं जो विशेष सचिव के पद पर होते हैं।
वर्तमान में बोर्ड में पांच सदस्य हैं जिनमें 1985-बैच की आईआरएस अधिकारी अनुजा सारंगी सबसे वरिष्ठ हैं।
अन्य सदस्य प्रज्ञा सहाय सक्सेना और सुबाश्री अनंतकृष्णन हैं, दोनों आईआरएस के 1987 बैच से हैं।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की स्थापना - 1963
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड मुख्यालय - नई दिल्ली
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष - नितिन गुप्ता
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड जिम्मेदार - वित्त मंत्रालय

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book