किस देश ने 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) छोड़ने की घोषणा की है -

  • 1

    अमेरिका

  • 2

    रूस

  • 3

    जापान

  • 4

    चीन

Answer:- 2
Explanation:-

रूस ने 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को छोड़ने का फैसला किया है। मास्को की अंतरिक्ष एजेंसी के नवनियुक्त प्रमुख ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह जानकारी दी। क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रॉस्कॉस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने पुतिन से कहा- बेशक, हम अपने भागीदारों के लिए अपने सभी दायित्वों को पूरा करेंगे, लेकिन 2024 के बाद इस स्टेशन को छोड़ने का निर्णय ले लिया गया है। राष्‍ट्रपति ब्‍लामिदिर पुतिन को भी इससे अवगत करा दिया गया। यूक्रेन में रूस की सैन्‍य कार्रवाई और उसके खिलाफ लगाए गए कई दौर के अभूतपूर्व प्रतिबंधों से रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घोषणा की गई।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book