किस देश ने ताइवान के पास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास आयोजित किया -

  • 1

    चीन

  • 2

    कजाकिस्तान

  • 3

    सऊदी अरब

  • 4

    रूस

Answer:- 1
Explanation:-

चीन ने अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद ताइवान के आसपास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। पेलोसी की यात्रा के बाद अहम माने जाने वाले इंटरनेशनल शिपिंग लेन पर फोर्स ने अपना सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। चीनी सेना सात अगस्त तक छह अलग-अलग क्षेत्रों में भी सैन्य अभ्यास शुरू कर रही है।
चीन ताइवान को घेरने की कोशिश में है। पेलोसी एक दिन की यात्रा के बाद ताइवान से चली गईं लेकिन बीजिंग इससे बेहद नाराज है, और ताइवान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे चुका है। 
ताइवान एक स्वशासित द्वीप है और चीन इस पर अपना नियंत्रण चाहता है।  अमेरिकी राष्ट्रपति  - जो बिडेन
चीन के राष्ट्रपति - शी जिनपिंग
ताइवान के राष्ट्रपति - त्साई इंग-वेन

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book