केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने तमिलनाडु के किस स्थान पर एक नए हाथी रिजर्व को अधिसूचित करने की घोषणा की है -

  • 1

    सलेम

  • 2

    रामनाथपुरम

  • 3

    अगस्त्यमलाई 

  • 4

    मदुरै

Answer:- 3
Explanation:-

यह 1,197 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला होगा। इसे देश के मौजूदा 31 ऐसे ही संरक्षित क्षेत्रों में शामिल किया जाएगा।
पिछले तीन वर्षों में, तीन हाथी अभ्यारण्य - कर्नाटक में दांदेली, नागालैंड में सिंगफन और छत्तीसगढ़ में लेमरू को अधिसूचित किया गया है।
वर्तमान में, हाथी रिजर्व 14 राज्यों में 76,508 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।
हर साल हाथियों द्वारा लगभग 500 लोग मारे जाते हैं और लोगों द्वारा प्रतिशोध में लगभग 100 हाथी मारे जाते हैं।
विश्व हाथी दिवस 2022 के अवसर पर भूपेंद्र यादव ने मानस टाइगर रिजर्व के महावत दांडेस्वर बोरो को गज गौरव पुरस्कार प्रदान किया।
उन्होंने तमिलनाडु के मसालार समुदाय और केरल के महावतों को भी गज गौरव पुरस्कार प्रदान किया।
गज गौरव पुरस्कार जंगल और कैप्टिविटी (कैद) में हाथियों के संरक्षण में स्थानीय समुदायों, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और महावतों के प्रयासों के लिए दिया जाता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book