हाल ही में किस राज्य ने सबसे बड़ा रबर डैम बनाया -

  • 1

    कर्नाटक

  • 2

    उत्तराखण्ड

  • 3

    राजस्थान

  • 4

    बिहार 

Answer:- 4
Explanation:-

मोक्ष की भूमि गया में देश का सबसे बड़ा रबर डैम बनकर तैयार हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फल्गु नदी पर बने इस रबर डैम का उद्घाटन किया। 
इस डैम के बनने के साथ ही सालों से सूखी पड़ी फल्गु नदी में अब 10 फीट तक पानी है। 
रबर डैम के बनने के बाद विश्व प्रसिद्ध गया में पिंडदान करने आने वाले लोगों को आचमन करने के लिए अब 2 फीट गड्डा नहीं करना होगा। यह डैम 400 मीटर चौड़ा और तीन मीटर ऊंचा है। 
डैम बनने के बाद करीब ढाई किलोमीटर तक उसका पानी जमा रहेगा। 
411 मीटर लंबा और 3 मीटर ऊंचा यह रबर डैम 312 करोड़ की लागत से बना है। 
राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बताया कि आधुनिक तकनीक पर आधारित इस रबर डैम को ‘गया जी डैम’ नाम दिया गया है। इसके निर्माण से प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के पास फल्गु में पूरे साल कम से कम दो फीट जल उपलब्ध रहेगा।
बिहार राजधानी - पटना
बिहार के मुख्यमंत्री - नीतीश कुमार
बिहार राज्यपाल - फागू चौहान

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book