निम्नलिखित में से कौन-सा देश एशिया का पाम ऑयल का सबसे बड़ा आयातक है, जो वैश्विक आयात का 15% हिस्सा है - 

  • 1

    भारत

  • 2

    श्रीलंका

  • 3

    नेपाल

  • 4

    चीन 

Answer:- 1
Explanation:-

एशिया के पांच प्रमुख पाम ऑयल आयात करने वाले देशों के शीर्ष खाद्य तेल उद्योग संघ, एशियन पाम ऑयल एलायंस (APOA) की स्थापना के लिए एक साथ आए हैं।
पांच प्रमुख देश भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल हैं।
APOA का उद्देश्य पाम ऑयल का उपभोग करने वाले देशों के आर्थिक और व्यावसायिक हितों की रक्षा करना और सदस्य देशों में पाम ऑयल की खपत को बढ़ावा देना है।
पाम ऑयल वर्तमान में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक खपत वाला वनस्पति तेल है।
इसका उपयोग डिटर्जेंट, प्लास्टिक, सौंदर्य प्रसाधन और जैव ईंधन के उत्पादन में बड़े पैमाने पर किया जाता है।
भारत एशिया में पाम ऑयल का सबसे बड़ा आयातक है, जो वैश्विक आयात का 15% इसके बाद चीन (9%), पाकिस्तान (4%) और बांग्लादेश (2%) हिस्सा आयात करता है।
 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book