हाल ही में संपन्न 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसे दिया गया -

  • 1

    सलमान खान

  • 2

    अल्लू अर्जुन

  • 3

    अभिनेता अजय देवगन और सूर्या 

  • 4

    रणवीर सिंह

Answer:- 3
Explanation:-

दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का वितरण किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड जीतने वाली फिल्मी हस्तियों को अपने हाथों से सम्मानित किया। 
अभिनेता अजय देवगन और सूर्या को बेस्ट अभिनेता के अवॉर्ड के लिए चुना गया। 
इसी समारोह में बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर आशा परेख को पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी। 
तमिल फिल्म सोरारई पोटरु को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्राप्‍त हुआ। 
हिंदी फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला। पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट →
आशा पारेख- दादा साहब फाल्के पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अजय देवगन (तानाजी द अनसंग वॉरियर)
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – अपर्णा बालमुरली (सूरराई पोटरु के लिए)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – बीजू मेनन (एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मलयालम निर्देशक सच्चिदानंदन केआर (अय्यप्पनम कोशियुम)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम फिल्म के लिए)
स्पेशल मेंशन जूरी अवार्ड- बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव
सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य – मध्य प्रदेश
विशेष उल्लेख राज्य – उत्तराखंड और यूपी
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन पुरस्कार – लॉन्गेस्ट किस
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – सोरारई पोटरु
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – तन्हाजी द अनसंग वॉरियर
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला – नंचम्मा (अयप्पनम कोशियुम के लिए)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष – राहुल देशपांडे (मराठी फिल्म आई एएम वसंतराव के लिए)
सर्वश्रेष्ठ गीत – मनोज मुंतशिर (साइना के लिए)
 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book