ब्रिटेन के रक्षा सिख नेटवर्क द्वारा लंदन में एक समारोह में कौनसी पुस्तकें जारी की गईं?

  • 1

    वीतनेम गुटका

  • 2

    कृतनेम गुटका

  • 3

    नितनेम गुटका

  • 4

    सितनेम गुटका

Answer:- 3
Explanation:-

 ब्रिटेन में सैन्यकर्मियों के लिए 100 साल से अधिक समय बाद पहली बार सिखों की दैनिक प्रार्थना पुस्तकें ‘नितनेम गुटका’ जारी की गई हैं। 
रक्षा मंत्रालय ने इस कदम को सिखों की आस्था और विश्वास को प्रत्यक्ष समर्थन के रूप में बताया।
‘बीबीसी’ की खबर के अनुसार, लंदन में एक समारोह में ‘यूके डिफेंस सिख नेटवर्क’ द्वारा प्रार्थना पुस्तकें जारी की गईं।
मेजर दलजिंदर सिंह विरदी ब्रिटिश सेना में हैं और वह किताबों की वापसी के लिए दो साल तक प्रचार कर चुके हैं।
बीबीसी ने विरदी के हवाले से खबर में कहा, ‘‘सेना कई सालों से ईसाई धार्मिक ग्रंथ उपलब्ध करा रही है और मैंने वहां सिख ग्रंथ प्रदान करने के लिए एक अवसर को देखा।’’
‘नितनेम गुटका’ को विल्टशायर में छापा गया है और सिख धर्मग्रंथों के लिए निर्मित वाहन में सिंहासन पर रखा गया था।
 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book