41 वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला किस शहर में शुरू किया गया है -

  • 1

    नई दिल्ली

  • 2

    मुंबई

  • 3

    जयपुर

  • 4

    हैदराबाद

Answer:- 1
Explanation:-

41वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय व्‍यापार मेला 14 नवंबर, 2022 को नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में शुरू हुआ।
27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन भारत के वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री ने किया।
व्‍यापार मेले की इस वर्ष की थीम है- वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्‍लोबल यानी स्थानीय उत्पाद को समर्थन और वैश्विक स्तर तक विस्तार।
14 दिन के इस बड़े आयोजन का महत्त्व आज़ादी के अमृत महोत्‍सव के साथ और बढ़ जाता है।
इस मेले में 29 राज्‍य और केंद्रशासित प्रदेश भाग ले रहे हैं।
बिहार, झारखण्‍ड एवं महाराष्‍ट्र साझेदार राज्‍य हैं, जबकि उत्‍तर प्रदेश तथा केरल विशेष आकर्षण वाले राज्‍य के रूप में भाग ले रहे हैं।
विभिन्‍न केंद्रीय मंत्रालय, विभाग, उत्‍पाद बोर्ड व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मेले में अपनी उपलब्धियाँ प्रदर्शित करेंगे।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book