हाल ही में किसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का सदस्य नियुक्त किया गया है -

  • 1

    गौरव द्विवेदी प्रसार 

  • 2

    प्रीति सूदन

  • 3

    पीटी उषा

  • 4

    शेफाली जुनेजा

Answer:- 2
Explanation:-

राष्ट्रपति ने पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का सदस्य नियुक्त किया गया है, एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में एक अध्यक्ष का पद होता है और इसके अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। 
सूदन की नियुक्ति के बाद भी आयोग में अब भी चार सदस्यों के पद रिक्त हैं।
आयोग के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल छह वर्ष के लिए या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले पूरी हो तक होता है। 
राष्ट्रपति द्वारा अध्यक्ष और सदस्यों को नियुक्त किया जाता है। वहीं, समयपूर्व राष्ट्रपति द्वारा संविधान में प्रदान की गई प्रक्रिया के तहत हटाया भी जा सकता है।
प्रीति सूदन जुलाई 2020 में स्वास्थ्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुईं थीं। 
सूदन ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय में भी काम किया है। 
अपने कैडर राज्य आंध्र प्रदेश में उन्होंने वित्त और योजना विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यटन विभाग और कृषि विभाग को संभाला था।
 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book