भारत और किस देश के बीच समन्वित गश्त अभियान के 39वें संस्करण का आयोजन किया गया है -

  • 1

    सिंगापुर

  • 2

    इंडोनेशिया

  • 3

    जापान

  • 4

    बांग्लादेश

Answer:- 2
Explanation:-

भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच संचालित होने वाले इंडिया-इंडोनेशिया कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल (इंडिया-इंडो कार्पेट) का 39वां संस्करण 08 से 19 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। 
भारतीय नौसेना के युद्धपोत (आईएनएस) करमुक ने इंडोनेशिया के बेलावन में तैनाती से पूर्व ब्रीफिंग में भाग लिया। 
करमुक एक स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट है। 
गश्ती अभियान को 15 से 16 दिसंबर, 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के साथ आयोजित किया जाएगा और पोर्ट ब्लेयर में एक डीब्रीफ के साथ संपन्न होगा।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book