हाल ही में किसे PETA इंडिया के "पर्सन ऑफ द ईयर 2022" के रूप में चुना गया है -

  • 1

    कंगना रनौत

  • 2

    आलिया भट्ट

  • 3

    दीपिका पादुकोड़

  • 4

    सोनाक्षी सिन्हा

Answer:- 4
Explanation:-

बॉलीवुड अभिनेत्री, सोनाक्षी सिन्हा को पेटा इंडिया के 2022 पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। 
पेटा ने फैशन इंडस्ट्री में सिर्फ जानवरों की खालों के लिए मारे गए जानवरों को बचाने में मदद करने और कुत्तों-बिल्लियों की जरूरत एवं देखभाल लिए, लोगों में जागरूकता लाने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया है। 
इस साल सोनाक्षी पेटा के ऐसे ही एक अभियान में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने 1.4 अरब से अधिक जानवरों को उनके चमड़े के लिए मारने के विरोध में और जागरूकता बढ़ाने के लिए खून से लथपथ बैग लहराकर अपना समर्थन दिया था।
पेटा इंडिया के पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से विराट कोहली, कपिल शर्मा, आलिया भट्ट, जॉन अब्राहम, अनुष्का शर्मा, सनी लियोन, आर. माधवन, जैकलीन फर्नांडीज, हेमा मालिनी और सोनम कपूर भी सम्मानित हो चुके हैं।
PETA के संस्थापक - इंग्रिड न्यूकिर्क, एलेक्स पचेको
पेटा की स्थापना - 22 मार्च 1980
पेटा मुख्यालय - नॉरफ़ॉक, वर्जीनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका
पेटा अध्यक्ष - इंग्रिड न्यूकिर्क

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book