वैश्विक आतंकवाद सूचकांक  2023 के अनुसार आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश कौन सा है -

  • 1

    अफगानिस्तान

  • 2

    पाकिस्तान

  • 3

    रूस

  • 4

    चीन

Answer:- 1
Explanation:-

अफगानिस्तान स्थित खामा प्रेस के अनुसार ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) ने 14 मार्च 2023 को बताया कि अफगानिस्तान में हमलों में 75 फीसदी और मौतों में 58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 
इसके बावजूद देश लगातार चौथे साल आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देशों की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। 
जीटीआई रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडेक्स में स्टेट की ओर से किए गए दमन और नेताओं की तरफ से हिंसा के कृत्यों को शामिल नहीं किया गया है।
FTI के अनुसार 2022 में अफगानिस्तान में 633 मौतें दर्ज की गईं, जो 2022 में आतंकवाद से संबंधित मौतों में 866 कम है। 
वहीं साल 2021 के मुकाबले 58 फीसदी का सुधार हुआ। अफगानिस्तान में तालिबान ने साल 2021 अगस्त में कब्जा कर लिया था. इस वजह से भी मौत के मामले में गिरावट दर्ज कि गयी है। 
चूंकि तालिबान अब अधिकांश मामलों में एक नेता के तौर पर काम करता है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में तालिबान की ओर से किए गए किसी भी तरह के कामों को GTI के दायरे से बाहर रखा गया है।
भारत आतंकवाद के “उच्च” प्रभाव वाले देशों में सूचीबद्ध था और 13वें स्थान पर था। 
भारत 25 सबसे बुरी तरह से आतंकवाद से प्रभावित देशों में से एक था और 120 देशों में से 56 देशों में सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें कोई उत्तरदाता युद्ध और आतंक को अपनी दैनिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में नहीं चुन रहा था। 
रिपोर्ट में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) को 2022 में 12वें सबसे घातक आतंकवादी समूह के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book