आकाशवाणी समाचार किस राज्य में गौंडी बोली में साप्ताहिक बुलेटिन जारी किया है -

  • 1

    मध्य प्रदेश

  • 2

    कर्नाटक

  • 3

    राजस्थान

  • 4

    छत्तीसगढ़

Answer:- 4
Explanation:-

आकाशवाणी समाचार छत्तीसगढ़ की एक जनजातीय समुदाय की प्रमुख बोली गोंडी में समाचार बुलेटिन शुरू करने जा रहा है। 
राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन आज शाम रायपुर से इस समाचार बुलेटिन की वर्चुअल माध्यम से शुरूआत करेंगे। 
गोंडी बोली में यह साप्ताहिक समाचार बुलेटिन प्रत्येक रविवार को शाम साढ़े छह बजे से प्रसारित किया जाएगा। 
यह समाचार बुलेटिन छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर आकाशवाणी केंद्र से प्रसारित किया जाएगा।
यह बुलेटिन बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में सुना जा सकता है। 
आकाशवाणी समाचार छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में जनजातीय बोली हल्बी में भी साप्ताहिक समाचार इस साल मार्च में पहले ही शुरू कर चुका है।
 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book