‘इंटरसोलर यूरोप 2023’ में किस कंपनी ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया है -

  • 1

    पी.एफ.सी.

  • 2

    आर.ई.सी.

  • 3

    इरेडा

  • 4

    गेल

Answer:- 3
Explanation:-

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने 14 से 16 जून, 2023 तक म्यूनिख, जर्मनी में आयोजित हुए तीन-दिवसीय इंटरसोलर यूरोप 2023 प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाली एक मिनी रत्न कंपनी (श्रेणी-1) इरेडा ने आगंतुकों को संगठन के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु इस प्रदर्शनी में एक मंडप स्थापित किया था। मंडप में आगंतुकों को नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण, ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने और भारत द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के विकास को समर्थन प्रदान करने में इरेडा की पहल के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। इस मंडप ने इरेडा के साथ नेटवर्किंग एवं संभावित व्यावसायिक अवसरों की खोज के लिए , विशेष रूप से इरेडा की ऊर्जा बदलाव और आईपीओ के महत्वपूर्ण समय में एक मंच के रूप में भी काम किया।
 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book