हाल ही में किसने चेक LET गोल्फ खिताब जीता है -

  • 1

    के के शैलजा

  • 2

    अदिति अशोक

  • 3

    भवानी देवी

  • 4

    दीक्षा डागर

Answer:- 4
Explanation:-

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दीक्षा डागर को चेक लेडीज ओपन और लेडीज यूरोपियन टूर में जीत हासिल करने पर बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि 22 वर्षीय दीक्षा की यात्रा न सिर्फ भारत के लिए बल्कि समूचे विश्व के लिए एक प्रेरणा है। श्री ठाकुर ने कहा कि दीक्षा डागर ओलंपिक्स और डेफलंपिक्स दोनों में स्‍पर्धा करने वाली इतिहास की एकमात्र भारतीय गोल्‍फ खिलाड़ी हैं। वे डेफलम्पिक्‍स चैम्पियन बनीं। यह लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) पर उनका दूसरा खिताब है। उन्होंने इससे पहले अपने पेशेवर करियर के शुरुआती साल 2019 में एलईटी का पहला खिताब (इन्वेस्टेक वुमन दक्षिण अफ्रीका ओपन) जीता था। वह 2021 में अरामको टीम सीरीज की विजेता टीम की सदस्य थी।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book