हाल ही में UNESCO के 46वें विश्व धरोहर सत्र की मेजबानी कौन कर रहा है?

  • 1

     इंदौर

  • 2

    नई दिल्ली

  • 3

     कोलकाता

  • 4

     वाराणसी

Answer:- 2
Explanation:-

यह पहली बार है जब भारत WHC बैठक की मेजबानी कर रहा है, जो 31 जुलाई 2024 तक जारी रहेगी। इसका आयोजन संस्कृति मंत्रालय (MoC) की ओर से नई दिल्ली (दिल्ली) स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा किया जा रहा है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 
यूनेस्को विरासत स्थलों को तीन श्रेणियों में मान्यता देता है: सांस्कृतिक, प्राकृतिक और मिश्रित। वर्तमान में, विश्व विरासत सूची में 1199 विरासत स्थल शामिल हैं। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में 59 स्थलों के साथ इटली के सबसे अधिक स्थल हैं, इसके बाद 57 स्थलों के साथ चीन का स्थान है।
भारत 42 स्थलों के साथ छठे स्थान पर है। 2023 में  कर्नाटक का होयसला मंदिर 42वां भारतीय स्थल बना था। भारत का सबसे पहले शामिल स्थलों में अजंता गुफा, एलोरा गुफा (दोनों महाराष्ट्र में), आगरा में ताज महल और उत्तर प्रदेश में आगरा का किला शामिल थे। इन सभी स्थलों को 1983 में शामिल किया गया था। यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस स्थापना: 16 नवंबर 1945 महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book