150
400
300
200
खासला का अर्थ है शुद्ध, खालसा शब्द फारसी शब्द खालिस से उत्पन्न है। खालसा सिक्ख धर्म का प्रधान पंथ है। यौवनारंभ आयु में पहुंचने पर अधिकांश सिक्ख लडकों और लडकियों को खालसा पंथ में दीक्षित किया जाता है। पाहुलू नामक यह समारोह खालसा के पांच सदस्यों द्वारा किया जाता है। जो भजनों के उच्चारण के साथ - साथ कृपाण की मदद से पानी में शक्कर मिलाते है। दीक्षा प्राप्त करने वाले एक ही प्याले से इस पेय को पीते है, जो जाति भेद की समाप्ति को दर्शाता है। लडकों को सिंह और लड़कियों को कौर उपनाम प्रदान किया जाता है।
Post your Comments