डलहौजी
वारेन हेस्टिंग्स
लॉर्ड क्लाइव
हेनरी लॉरेंस
रिंग फेंस की नीति का संबंध लॉर्ड वॉरेन हेस्टिंग्स से है। रिंग फेंस को सुरक्षा कवच की नीति के नाम से भी जाना जाता है। 1772 ई. में लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स बंगाल के गर्वनर के रूप में नियुक्त हुआ। 1772 ई. में इसने बंगाल से द्वैध-शासन समाप्त कर दिया। 1773 ई. में रेग्युलेटिंग एक्ट इसी के समय आया और इसी एक्ट के तहत इसे बंगाल का प्रथम गर्वनर जनरल नियुक्त किया गया। 1781 ई. में इसने कलकत्ता में प्रथम मदरसा की स्थापना की। 1784 ई. में विलियम जोन्स द्वारा एशियाटिक सोशायटी ऑफ बंगाल का गठन किया गया। 1784 में पिट्स इण्डिया एक्ट पारित हुआ। 1775 से 1782 के बीच प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध इसी के समय लड़ा गया और 1782 ई. में सालबाई के संधि के साथ समाप्त हो गया। 1780 से 1784 के बीच द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध हुआ और 1784 ई. में मंगलौर की संधि के तहत समाप्त हो गया।
Post your Comments