नीचे दिए गए गद्यांश को पढिए और प्रश्न के उत्तर दीजिए - हमारे देश की राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार तथा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम अवश्य है, परन्तु भारत में महिलाओं की एक बहुत बड़ी आबादी अत्यन्त ही दयनीय अवस्था में है, उन्हें आज भी दोयम दर्जे का नागरिक माना जाता है। यह एक कटु सत्य है कि आज भी हमारा समाज पुरुष मानसिकता से ऊपर उठ नहीं पाया है। जब तक यह मानसिकता समाप्त नहीं हो जाती तब तक महिला सशक्तीकरण की बात बेमानी होगी।   कटु सत्य क्या है - 

  • 1

    समाज पुरुष मानसिकता से ऊपर उठ नहीं पाया है। 

  • 2

    महिलाओं की एक बहुत बड़ी आबादी अत्यन्त ही दयनीय अवस्था में है। 

  • 3

    महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक माना जाता है। 

  • 4

    महिला सशक्तीकरण की बात बेमानी है। 

Answer:- 1

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book