नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प को चुनिए - शिक्षा आज दुविधा के अजब दोराहे पर खड़ी है। एक रास्ता चकाचौंध का है, मृगदृष्णा शिक्षार्थी को लोभ - लालच देकर अपनी तरफ दौड़ाते रहने  को विवश करने को उतारु खड़ी है। बाजार  के इन  ललचाने वाले रास्तों पर आकर्षण है, चकाचौंध है और सम्मोहित  कर देने वाले सपने हैं। दूसरी तरफ शिक्षा सा साधन  मार्ग है। जो शांति दे सकता है, संतोष दे विवेक दे सकता है। निश्चित ही वह मार्ग श्रेयस्कर है, मगर अपनी ओर आकर्षित करने वाले बाजार का मार्ग प्रेयस्कर है।  इस  दोराहे पर खड़ा शिक्षार्थी बाजार को  चुन लेता है। लाखों  - करोडों लोग आज इसी रास्ते के लालच में आ गए हैं और शिक्षा के भँवरजाल में फँस गए हैँ। बाजार की  खूबी यह है। कि वह फँसने का अहसास किसी को नहीं होने देता और मनुष्य लगातार फँसने का अहसास किसी को नहीं होने देता और मनुष्य लगातार फँसता चला जाता  है। किसी को यह महसूस नहीं होता कि वह दलदल में है बल्कि महसूस वह होता है। कि बाजार द्वारा दिए गए पैकेज के कारण वह सुखी है।  अब यह अलग बात है कि सच्चा सुख क्या है। और सुख का भ्रम क्या है जरुरत विचार करने का है। सवाल यह है कि बाजार विचार करने का भी अवकाश देता है या कि नहीं।
दूसरी तरफ शिक्षा का साधना मार्ग है -  तो पहली तरफ क्या है -

  • 1

    एक अच्छा पैकेज और सुख शान्ति 

  • 2

    दलदल में फँसे होने का अहसास 

  • 3

    दुविधा का दोराहा और भटकाव 

  • 4

    बाजार की चकाचौंध, सम्मोहन और सपने 

Answer:- 4

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book