महाबलिपुरम् में स्थित सप्त पैगोडा किस वंश द्वारा संरक्षित कला के साक्षी हैं -

  • 1

    चेरों

  • 2

    पाण्ड्यों

  • 3

    पल्लवों

  • 4

    चोलों

Answer:- 3
Explanation:-

महाबलिपुरम् में रथ मंदिरों का निर्माण पल्लव शासकों द्वारा करवाया गया था। रथ मंदिर एकाश्मक पत्थर से निर्मित है। यह एक शिला में स्थित मंदिर है जो एक पत्थर को काटकर बनाया गया है। इनमें प्रमुख रथ हैं- नकुल रथ, सहदेव, रथ, अर्जुन रथ, भीम रथ, धर्मराज रथ, द्रौपदी रथ तथा प्रवेश रथ। इन सातो रथों को सप्तपैगोडा कहा जाता है। महाबलिपुरम् (मामल्लापुरम्) निर्मित सभी स्मारकों का विकास नरसिंह वर्मन प्रथम महामल्ल के काल में हुआ। महाबलिपुरम् के एकाश्मक मंदिर को यूनेस्को ने वर्ष 1984 में विश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book