कालिदास की प्रसिध्द रचना अभिज्ञान शाकुंतलम् का सर्वप्रथम अंग्रेजी में अनुवाद किसने किया था -

  • 1

    योहान वोल्फगांग

  • 2

    सर विलियम जोंस ने

  • 3

    हेनरी कोलब्रुक

  • 4

    चार्ल्स विल्किंस

Answer:- 2
Explanation:-

सर विलियम जोंस वॉरेन हेस्टिंग्स के कार्यकाल में कलकत्ता उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए। इनकी प्रेरणा पर 1784 ई. में बंगाल एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना की गई। इस संस्था ने एशियाटिक रिसर्सेज नामक पत्रिका के माध्यम से भारत के अतीत को प्रकाश में लाने का कार्य किया। एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल का उद्देश्य एशिया के इतिहास, कला, विज्ञान, साहित्य और पुरावशेष के विषय में खोज करना था। इस सोसाइटी से संबंधित विद्वानों ने वेदों, महाभारत, अभिज्ञान- शाकुन्तलम् जैसे महान भारतीय ग्रंथों का यूरोपीय भाषा में अध्ययन और अनुवाद किया।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book