परमाणु के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए - 1.संयोजकताः संयोजन शक्ति 2.परमाणु क्रमांकः प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की कुल संख्या का योग 3.परमाणु द्रव्यमानः प्रोटॉनों की संख्या उपर्युक्त युग्मों में से कौन/सा सही सुमेलित है?

  • 1

    केवल 1

  • 2

    केवल 1 और 2

  • 3

    केवल 2 और 3

  • 4

    1, 2 और 3

Answer:- 1
Explanation:-

किसी तत्व का परमाणु उसी तत्व के परमाणु अथवा किसी अन्य तत्व के परमाणु के साथ बन्ध बनाने की प्रक्रिया में कुछ इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है, त्यागता है अथवा साझा करता है, इलेक्ट्रान की यह संख्या उस तत्व की संयोजकता कहलाती है। किसी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की कुल संख्या को परमाणु संख्या कहते हैं। किसी तत्व का परमाणु द्रव्यमान वह संख्या है जो यह दर्शाती है कि, उस तत्व के एक परमाणु का द्रव्यमान कार्बन-12 (6C12) के एक परमाणु के द्रव्यमान के 1/12 वें भाग से कितने गुना भारी है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book