रासायनिक अभिक्रियाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - 1. रासायनिक अभिक्रिया के समय किसी एक तत्व का परमाणु दूसरे तत्व के परमाणु में नहीं बदलता है। 2. किसी रासायनिक अभिक्रिया में परमाणुओं के आपसी आबंधों के टूटने एवं जुड़ने से नए पदार्थों का निर्माण होता हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है -

  • 1

    केवल 1

  • 2

    केवल 2

  • 3

    1 और 2 दोनों

  • 4

    न तो 1 और न ही 2

Answer:- 3
Explanation:-

रासायनिक अभिक्रिया के समय किसी एक तत्व का परमाणु दूसरे तत्व के परमाणु में नहीं बदलता है। न तो कोई परमाणु मिश्रण से बाहर जाता है और न ही बाहर से मिश्रण में आता है। वास्तव में किसी रासायनिक अभिक्रिया में परमाणुओं के आपसी आबंधों के टूटने एवं जुड़ने से नए पदार्थों का निर्माण होता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book