भोजन की प्रकृति एवं उसके उपयोग की विधि के आधार पर जन्तुओं में पोषण का एक प्रकार नहीं है -

  • 1

    पूर्ण भोजी पोषण

  • 2

    परजीवी पोषण

  • 3

    प्रकाश संश्लेषण

  • 4

    मृतोपजीवी पोषण

Answer:- 3
Explanation:-

भोजन की प्रकृति एवं उसे ग्रहण करने की विधि के आधार पर जन्तुओं में पोषण के तीन प्रकार पाए जाते हैं - 1. पूर्ण भोजी पोषण - यह पौधों एवं जन्तुओं से प्राप्त भोजन को ठोस अथवा तरल रूप में ग्रहण करने की विधि है। इसके अंतर्गत शाकाहारी, मांसाहारी, सर्वाहारी तथा अपमार्जक जन्तु आते हैं। 2. परजीवी पोषण - इसके अंतर्गत एक जन्तु किसी अन्य जन्तु के साथ स्थायी अथवा अस्थायी सम्पर्क बनाकर उससे अपना भोजन प्राप्त करता है। जेसे- बाह्य परजीवी (जोंक, जूँ. मच्छर) तथा आंतरिक परजीवी (गोलकृमि, फीताकृमि)। 3. मृतोपजीवी पोषण - इस पोषण विधि में जन्तु मृत जन्तुओं एवं पादपों के शरीर से कार्बनिक पदार्थों का अवशोषण करते हैं, जैसे- कवक, जीवाणु आदि।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book