सूची I में दिए उत्कृष्ट भारतीय वैज्ञानिकों के नामों को सूची II में दिए उनके विशिष्ट कार्यक्षेत्रों से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए - सूची I - सूची II A. डॉ. राजा रमन्ना 1. वनस्पति रसायन शास्त्र B. डॉ. एम.एस. स्वामी नाथन 2. नाभिकीय भौतिकी C. प्रो.यू.आर.राव 3. ऊष्मागितकी एवं खगोल भौतिकी D. प्रो. मेघनाद साहा 4. अंतरिक्ष अनुसंधान  कूट-                       5. कृषि विज्ञान A    B    C    D

  • 1

    3   5    2    1

  • 2

    2    1    4    3

  • 3

    2    5    4    3

  • 4

    2    1    4    2

Answer:- 3
Explanation:-

डॉ. राजा रमन्ना भारत के प्रसिद्ध नाभिकीय भौतिकविद् थे। उन्हें भारत के नाभिकीय कार्यक्रम का जनक कहा जाता है। डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन भारत के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक हैं। उन्हें भारत मे हरित क्रांति का जनक भी कहा जाता है। प्रो. यू.आर. राव प्रसिद्ध अंतरिक्ष विज्ञानी तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व चेयनमैन थे। मेघनाद साहा सुप्रसिद्ध भारतीय खगोल विज्ञानी थे। वे साहा समीकरण के प्रतिपादन के लिए प्रसिद्ध हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book