बुंदेलखंड विश्वविद्यालय
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय
भोपाल विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1970 ई. में हुई थी एवं बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय को भोपाल विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1988 ई. में इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी प्रोफेसर बरकतउल्लाह के नाम पर रखा गया था। अतः बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1975 ई. में हुई थी और यह उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में स्थित है जबकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित है और इसे वर्ष 1965 में मेरठ विश्वविद्यालय के नाम से स्थापित किया गया था। इसी प्रकार वर्ष 2002 में स्थापित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय भी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित है।
Post your Comments