प्रत्येक क्रिया की उसके तुल्य और एक विपरीत प्रतिक्रिया होती है, यह न्यूटन का..............नियम है -

  • 1

    प्रथम नियम

  • 2

    द्वितीय नियम

  • 3

    तृतीय नियम

  • 4

    चतुर्थ नियम

Answer:- 3
Explanation:-

न्यूटन के तृतीय नियम के अनुसार ‘यदि कोई वस्तु किसी दूसरी वस्तु पर बल लगाती है तो दूसरी वस्तु भी पहली वस्तु पर उतना ही बल विपरीत दिशा में लगाती है। इसे क्रिया - प्रतिक्रिया नियम भी कहते है। जैसे - जब बन्दूक से गोली छोड़ी जाती है तो बन्दूक द्वारा गोली पर लगे बल से गोली आगे जाती है और प्रतिक्रिया बल के कारण बन्दूक पीछे की ओर धक्का देती है।
न्यूटन का प्रथम नियम - यदि कोई वस्तु विरामावस्था या गतिमान अवस्था में है तो उसकी अवस्था में परिवर्तन तभी होता है जब उस पर कोई बाह्य बल लगाया जाये। इसे जड़त्व का नियम भी कहते है।
न्यूटन का द्वितीय नियम - “किसी वस्तु पर आरोपित बल उस वस्तु के द्रव्यमान तथा उसमें उत्पन्न त्वरण के गुणनफल के बराबर होता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book