पराश्रव्य तरंगों के बारे में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए - U.P.P.C.S. (Mains) 2004
1. ये कीड़ों को नष्ट कर सकती हैं।
2. ये कपड़ों से धूल हटाकर उन्हें साफ कर सकती हैं।
3. इनका उपयोग बीमारियों के उपचार के लिए किया जा सकता है।
4. ये स्वचालित दरवाजों को नियंत्रित कर सकती हैं।
उक्त कथनों में -

  • 1

    1 तथा 2 सही हैं।

  • 2

    3 तथा 4 सही हैं।

  • 3

    1, 2 तथा 3 सही हैं।

  • 4

    सभी सही हैं।

Answer:- 4
Explanation:-

ध्वनि तरंगें तीन प्रकार की होती हैं। श्रव्य तरंगें, जिनकी आवृत्ति 20 हर्ट्ज से 20,000 हर्ट्ज तक होती है। अवश्रव्य ध्वनि तरंगों की आवृत्ति 20 हर्ट्ज से कम होती है। पराश्रव्य ध्वनि तरंगों की आवृत्ति 20,000 हर्ट्ज से अधिक होती है और मनुष्य की श्रवण क्षमता से परे होती है। इनका उपयोग संकेतक के रुप में, कीड़ों को नष्ट करने में, कपड़े से धूल हटाने में, स्वचालित दरवाजों को नियंत्रित करने में, समुद्र में गहराई की नाप लेने में, छिपी वस्तुओं की खोज करने में, द्रव को गरम करने में तथा विविध चिकित्सकीय अनुप्रयोग के लिए किया जाता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book