भारत की संविधान सभा की संघ शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे - 

  • 1

    डॉ राजेन्द्र प्रसाद

  • 2

    जे.बी. कृपलानी

  • 3

    सरदार वल्लभ भाई पटेल

  • 4

    जवाहर लाल नेहरु

Answer:- 4
Explanation:-

कैबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 ई. में किया गया। इसने अपना कार्य 9 दिसम्बर, 1946 से प्रारम्भ किया। 22 जनवरी, 1947 ई. को उद्देश्य प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद संविधान सभा ने संविधान निर्माण हेतु अनेक समितियाँ नियुक्त की। इनमें प्रमुख थी → वार्ता समिति, संघ संविधान समिति, प्रान्तीय संविधान समिति, संघ शक्ति समिति, प्रारुप समिति। जिसमें संघ शक्ति समिति के अध्यक्ष पं. जवाहर लाल नेहरु थे। डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ता समिति, सरदार पटेल प्रांतीय समिति, जे.वी. कृपलानी झंडा समिति।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book