निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: कथन (A) : जवाहरलाल नेहरू ने दूसरे गोलमेज सम्मेलन (1932) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था। कारण (R) : गांधी-इरविन समझौते (1931) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरे गोलमेज सम्मेलन (1932) में भाग लेना अंतर्निहित था। नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  • 1

    A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।

  • 2

    A तथा R दोनों सही हैं, किंतु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

  • 3

    A सही हैं किंतु R गलत हैं।

  • 4

    A गलत हैं किंतु R सही हैं।

Answer:- 4
Explanation:-

5 मार्च, 1931 को महात्मा गांधी एवं वायसराय लॉर्ड इरविन के बीच एक समझौता हुआ इसे 'दिल्ली पैक्ट' के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कांग्रेस की ओर से गांधी जी ने निम्नलिखित बातों को स्वीकार किया। 1. सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित कर दिया जाएगा। 2. कांंग्रेस निकट भविष्य में होने वाले दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लेगी। 3. कांग्रेस ब्रिटिश सामान का बहिष्कार नहीं करेगी। 4. गांधी जी पुलिस द्वारी की गई ज्यादतियों के बारे में जांच की मांग नहीं करेंगे। दूसरे गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था। अत: कथन (A) गलत है, कारण (R) सही है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book