आजादी के बाद से भारत में कितनी बार आपातकाल स्थिति घोषित की गई है -

  • 1

    तीन बार

  • 2

    एक बार

  • 3

    दो बार

  • 4

    चार बार

Answer:- 1
Explanation:-

अनु. 352 में प्रावधान है कि यदि राष्ट्रपति को यह समाधान हो जाये कि युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के कारण भारत या उसके राज्य क्षेत्र के किसी भाग की सुरक्षा संकट में है तो वह पूरे भारत या किसी राज्य क्षेत्र में राष्ट्रीय आपात की घोषणा कर सकता है। स्वतंत्रता के पश्चात अब तक भारत में तीन बार राष्ट्रीय आपात की घोषणा की गयी है- 1. 26 अक्टूबर, 1962 को बाह्य (चीनी) आक्रमण के आधार पर। 2. 3 दिसम्बर, 1971 को बाह्य (पाकिस्तानी आक्रमण के आधार पर) 3. 26 जून, 1975 को आंतरिक अशांति के आधार पर।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book