गौतमी पुत्र शातकर्णी का प्रमुख विवरण उसकी माता द्वारा उत्कीर्ण करवाए गए अभिलेखों से मिलता है निम्न में से कौन सा स्थान इन अभिलेखों से सम्बद्ध है -

  • 1

    हाथीगुम्फा

  • 2

    नानाघाट

  • 3

    नासिक

  • 4

    कन्हेरी

Answer:- 3
Explanation:-

गौतमीपुत्र शातकर्णी सातवाहन कुल का महानतम सम्राट था। उसके पिता का नाम शिवस्वाति एवं माता का नाम गौतमी बलश्री मिलता है। उसकी सैनिक सफलताओं एवं अन्य कार्यों के विषय में हमें उसकी माता गौतमी बलश्री की नासिक प्रशस्ति से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त होती हैं। इस प्रशस्ति में उल्लिखित है कि उसके वाहनों (अश्वों) ने तीनों समुद्रों का जल पीया था। इसी प्रशस्ति में उसे वेदों का आश्रय (आगमाननिलय) तथा अद्वितीय ब्राह्मण (एक ब्रह्मण) कहा गया है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book