डाकघर बचत बैंक
दिवालियापन और शोध-अक्षमता
आर्थिक एवं सामाजिक योजना
पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम
केन्द्र एवं राज्यों के सन्दर्भ में तीन सूचियों का उल्लेख है- 1. संघ सूची-1 संविधान की अनुसूची-7 की सूची 1 को संघ सूची कहते हैं, इस पर कानून बनाने का अधिकार संघ (संसद) को है। इसमें कुल 100 (मूलत: 97) प्रविष्टियाँ हैं जैसे-रक्षा, विदेशी मामले, मुद्रा व सिक्के, रेलवे, डाकघर बचत बैंक, नौ-परिवहरन, सीमा-शुल्क, बैंकिंग जनगणना आदि। 2. राज्य सूची- संविधान की अनुसूची-7 की सूची-2 को राज्य सूची कहते हैं। इस पर कानून बनाने का अधिकार राज्य विधान मंडल को है इसमें कुल 61 प्रविष्टियाँ है, (मूलत: 66 विषय) जैसे- सार्वजनिक व्यवस्था , पुलिस, न्याय प्रशासन, सिंचाई आदि। 3. समवर्ती सूची - संविधान की अनुसूची-7 की सूची 3 को समवर्ती सूची कहते हैं इस पर कानून बनाने का अधिकार संसद एवं राज्य विधान मण्डल दोनों को है, इसमें 52 प्रविष्टियाँ है (मूलत: 47 विषय) जैसे - दीवानी व फौजदारी विधि एवं प्रक्रिया, शिक्षा, निवारक नजरबन्दी, आर्थिक सामाजिक योजना आदि।
Post your Comments