निम्नलिखित में से कौन सा विषय समवर्ती सूची के अन्तर्गत आता है -

  • 1

    डाक घर बचत खाते

  • 2

    वन्य पशु एवं पक्षियों की सुरक्षा

  • 3

    भूमि और भवन पर कर

  • 4

    पथकर

Answer:- 2
Explanation:-

भारतीय संविधान के 7 वीं अनुसूची में केन्द्र एवं राज्यों के बीच शक्तियों के बंटवारे के बारे में दिया गया है। इसके अन्तर्गत तीन सूचियाँ हैं-संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची। संघ सूची - इस सूची में दिये गये विषय पर केन्द्र सरकार कानून बनाती है। संविधान के लागू होने के समय इसमें 97 विषय थे वर्तमान समय में इसमें 100 विषय है। राज्य सूची- इस सूची में दिये गये विषय पर राज्य सरकार कानून बना सकती है। संविधान लागू होने के समय अन्तर्गत 66 विषय थे वर्तमान में 61 विषय है। समवर्ती सूची- इसके अन्तर्गत दिए गए विषय पर केन्द्र तथा राज्य सरकार दोनों कानून बना सकते हैं । परन्तु कानून का विषय समान होने पर केन्द्र सरकार द्वारा बनाया गया कानून ही मान्य होगा। इसमें कानून के लागू होने के समय 47 विषय थे वर्तमान में 52 विषय हैं समवर्ती सूची में 17 (ख) के अन्तर्गत वन, जीव जन्तुओं और पक्षियों के संरक्षण के बारे में उल्लेख है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book