केंद्र और राज्यों के बीच विधायी विषयों के वितरण के बारे में निम्न में से कौनसा सही है - P. संघ सूची में दिए विषयों पर केवल केंद्रीय सरकार ही कानून बना सकती है। Q. राज्य सूची में दिए गए विषयों पर संघ और राज्य सरकार दोनों ही कानून बना सकते हैं।

  • 1

    P और Q दोनों

  • 2

    केवल Q

  • 3

    ना तो P और ना ही Q

  • 4

    केवल P

Answer:- 4
Explanation:-

अनुसूची 7 की सूची-1 को संघ सूची कहा जाता है। इसमें साधारणतया राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे को रखा गया है। इस सूची में मूलत: 97 विषय थे। वर्तमान में इस सूची में गणनों की दृष्टि से कुल 100 विषय है। इन विषयों पर विधि बनाने का अधिकार संसद को है। इसके अलावा अनुसूची 7 की सूची -2 को राज्य सूची कहा जाता है। इस सूची में मूल रूप में कुल 66 विषय थे, किन्तु वर्तमान में 61 विषय ही है। राज्य सूची के विषयों पर कानून बनाने का अधिकार राज्य विधानमण्डल को है। यद्यपि कुछ विशेष परिस्थितियों में संसद भी इस पर कानून बना सकती है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book