निम्नलिखित में से किस ताम्राश्मकालीन स्थल से ताँबे के प्रयोग का साक्ष्य प्राप्त हुआ है, किन्तु प्रस्तर उपकरण प्राप्त नहीं हुए -

  • 1

    आहाड़

  • 2

    गिलुन्द

  • 3

    कायथा

  • 4

    नवदाटोली

Answer:- 1
Explanation:-

आहाड़ संस्कृति को बनास संस्कृति या ताम्रवति संस्कृति के नाम से भी जाना जाता है। यह 2000 ईसा पूर्व में दक्षिण पूर्वी राजस्थान में विकसित हुई थी। इस संस्कृति के 04 प्रमुख स्थल है आहाड़ गिलुन्ड बालाथल (उदयपुर) ओजियाना भीलवाड़ा। इसकी खोज 1954-55 में रामचन्द्र अग्रवाल ने तथा 1961-62 में प्रोफेसर एच.डी संकारिया ने किया है। यहाँ से आवास मृण मूर्ति, शीलबट्टे, दीवारों के दोनों ओर मिट्टी का पलस्टर, गेहूँ, चावल, मछली, बकरी, भेड़, हिरन, कछुआ एवं मुर्गी पालने के साक्ष्य प्राप्त हुए है। यहाँ के लोगों के मनोरंजन का प्रमुख साधन आखेट करना या मछली पकड़ना है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book