छत्तीसगढ़ में
झारखंड में
मध्य प्रदेश में
ओडिशा में
काले हीरे की संज्ञा से सुशोभित कोयला ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। इसे ईंधन खनिज भी कहते हैं। रासायनिक तौर पर कोयले में कार्बन होता है जो न केवल इसे रंग प्रदान करता है बल्कि इसकी ऊष्मीय क्षमता को भी निर्धारित करता है। उष्णता एवं अशुद्धता के आकर पर कोयले को चार भागों में विभाजित किया जाता है - (1) पीट, (2) लिग्नाइट (3) बिटुमिनस और (4) एन्थ्रेसाइट। वर्ष 2007-08 के आंकड़ों के अनुसार, कोयले के शीर्ष उत्पादक राज्य क्रमश: थे- झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं मध्य प्रदेश। वर्ष 2017-18 (P) में भारत में मात्रा की दृष्टि से कोयला उत्पादन (प्रतिशतता) के शीर्ष 4 राज्य क्रमश: इस प्रकार हैं- 1. ओडिशा (21.22%) 2. छत्तीसगढ़ (21.10%) 3. झारखंड (18.25%) 4. मध्य प्रदेश (16.60%) कोयले के कुल संचित भंडार की दृष्टि से शीर्ष 5 राज्य इस प्रकार हैं- 1. झारखंड 2. ओडिशा 3. छत्तीसगढ़ 4. पं. बंगाल 5. मध्य प्रदेश
Post your Comments