सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- सूची-1 (स्थान)                              सूची-2 (उद्योग) A. विशाखापत्तनम                         1. मोटर - गाड़ियां B. मूरी                                        2. पोत-गाड़ियां C. गुड़गांव                                   3. उर्वरक D. पनकी                                     4. एल्युमीनियम कूट:

  • 1

    2 3 4 1

  • 2

    2 4 1 3

  • 3

    1 2 3 4

  • 4

    2 4 3 1

Answer:- 4
Explanation:-

भारत में जलयान का कारखाना वर्ष 1941 में 'सिंधिया स्टीम नेवीगेशन कंपनी लि.' के नाम से विशाखापत्तनम में स्थापित किया गया जिसे वर्ष 1952 में सरकार ने अधिग्रहीत करके उसका नाम हिंदुस्तान शिपयार्ड रखा। विशाखापत्तनम के अलावा कोलकाता, गोवा, मुंबई तथा कोचीन भारत के प्रमुख जलयान निर्माण केंद्र हैं। देश में बॉक्साइट से ऐलुमिना बनाने के संयंत्र दामनजोड़ी (ओडिशा), कोरबा (छत्तीसगढ़), रेणूकूट (उत्तर प्रदेश), मेटूर (तमिलनाडु), मूरी (झारखंड) तथा बेलगम (कर्नाटक) में है। वर्तमान में भारत में केवल नाइट्रोजन युक्त और फास्फेटयुक्त उर्वरकों का ही उत्पादन होता है। वर्ष 1951 में सिंदरी (तत्कालीन बिहार) में प्रथम सरकारी स्वामित्व वाला संयंत्र स्थापित हुआ। पनकी उर्वरक उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book