निम्नलिखित सागरों का पश्चिम से पूर्व सही क्रम है-

  • 1

    काला सागर, भूमध्य सागर, कैस्पियन सागर, अरल सागर

  • 2

    कैस्पियन सागर, भूमध्य सागर, काला सागर, अरल सागर

  • 3

    भूमध्य सागर, काला सागर, कैस्पियन सागर, अरल सागर

  • 4

    काला सागर, भूमध्य सागर, अरल सागर, कैस्पियन सागर

Answer:- 3
Explanation:-

व्याख्या : विकल्प में दिए गए सागरों का पश्चिम से पूर्व सही क्रम निम्न हैं- भूमध्य सागर, काला सागर, कैस्पियन सागर, अरल सागर भूमध्य सागर :-  स्थल से घिरे हुए सागरों में यह सबसे बड़ा सागर है। यह दक्षिण में अफ्रीका, उत्तर में यूरोप एवं पूर्व में एशिया महाद्वीप से घिरा हुआ है। काला सागर :- यह एक महाद्वीपीय समुद्र है जो दक्षिण-पूर्वी यूरोप, कॉकेशस और अनातोलिया के प्रायद्वीप से घिरा है। कैस्पियन सागर - यह खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। वोल्गा नदी कैस्पियन सागर में गिरती है। यह सागर 5 देशों (कजाखस्तान, रूस, अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान और ईरान से घिरा है।) अरल सागर - यह मध्य एशिया में स्थित है जो कजाख्स्तान और उज्बेकिस्तान से घिरा है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book