कथन (A): विषुवत रेखीय प्रदेश का पर्यावरण पौधों के अनुकूल हैं पर मनुष्यों के लिए नहीं। कारण (R) : विषुवत रेखीय प्रदेश में औसत वार्षिक तापांतर बहुत कम है। उपर्युक्त कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- कूट:

  • 1

    A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।

  • 2

    A तथा R दोनों सही हैं पर R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

  • 3

    A सही है पर R गलत हैं।

  • 4

    A गलत है पर R सही है।

Answer:- 2
Explanation:-

विषुवत रेखा के उत्तर एवं दक्षिण 5° से 10° अक्षांश तक विस्तृत जलवायु वाले भाग को विषुवत रेखीय प्रदेश कहते हैं। इस प्रदेश में वर्ष भर लगभग समान उच्च तापमान बना रहता है तथा वर्ष भर समान उच्च वर्षा होती है। यहां की जलवायु मनुष्यों के लिए कष्टकारी होती है जबकि पेड़-पोधों के अनुकूल होती है। यहां सदाबहार वन पाए जाते हैं। यहां दिन भर उमस बनी रहती है जिससे बीमारियों का भी प्रकोप अधिक होती है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book