जब से भारत में आर्थिक सुधार कार्यक्रम चलाए गए हैं, तब से बैंकों के वैधानिक तरलता अनुपात (एस.एल.आर.) तथा नकद कोष अनुपात (सी.आर.आर.) के संदर्भ में निम्नांकित कथनों में से कौन सही है -

  • 1

    एस.एल.आर. तथा सी.आर.आर. दोनों में वृद्धि की गई है।

  • 2

    एस.एल.आर. में कमी की गई है सी.आर.आर. बढ़ाया गया है।

  • 3

    एस.एल.आर. में वृद्धि की गई है सी.आर.आर. में कमी की गई है।

  • 4

    दोनों एस.एल.आर. तथा सी.आर.आर. में कमी की गई है।

Answer:- 4
Explanation:-

नरसिम्हन समिति की सिफारिशों को स्वीकारते हुए RBI ने SLR को वर्ष 1991 के 38.5% से घटाकर अक्टूबर, 1997 में 25% कर दिया था। CRR में भी समयानुसार परिवर्तन होते रहे हैं। मई, 1996 में CRR 13% था, जिसमें कालांतर में कमी की प्रवृत्ति रही। नवंबर, 1999 में CRR को घटाकर 9% कर दिया गया था। 4 मई, 2020 तक की स्थिति के अनुसार, CRR 3% तथा SLR 18.00% के स्तर पर है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book