सरकार ने पबजी सहित ऐसे 118 मोबाइल ऐप पर रोक लगा दी है।
जिन्हें भारत की संप्रभुता और अखंडता, देश की रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था के लिए नुकसानदेह समझा गया है।
प्रतिबंधित मोबाइल ऐप - में पबजी मोबाइल नार्डिक मेपः लिविक पबजी मोबाइल लाइट, वीचैट वर्क, वीचैट रीडिंग, साइबर हंटर, लाइफआफ्टर और वारपथ प्रमुख हैं।
वैश्विक नवाचार सुचकांक में पहली बार भारत को शीर्ष 50 देशों में शामिल होने में सफलता मिली है।
2019 के मुकाबले चार स्थानों का उछाल लगाते हुए भारत की रैंकिंग 48 दर्ज हुई है।
विश्व बौद्धिक सम्पदा सूचकांक द्वारा तैयार किए गए इस सूचकांक में 131 देशों से जुड़े ताजा वैश्विक रूख और वार्षिक नवाचार रैंकिंग दर्शाए गए हैं।
भारतीय खगोलविदों ने ब्रह्मांड की सबसे दूर की नक्षत्र आकाशगंगाओं में से एक की खोज की है, जो कि अनुमानतः पृथ्वी से 9.3 बिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
इस संबंध में सूचना देते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘यह देश के लिये गर्व की बात है कि भारत की पहली मल्टी-वेवलेंथ स्पेस ऑब्ज़र्वेटरी ‘एस्ट्रोसैट’ ने पृथ्वी से 9.3 बिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित AUDFs01 नाम से एक आकाशगंगा का पता लगाया है।
इस आकाशगंगा की खोज पुणे स्थित इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिज़िक्स के डॉ. कनक साहा के नेतृत्त्व में खगोलविदों की टीम ने की है।
एस्ट्रोसैट भारत का पहला बहु तरंग दैर्ध्य वाला उपग्रह है जिसमें पाँच अद्वितीय एक्स-रे एवं पराबैंगनी दूरबीन कार्य कर रही हैं।
इसे ISRO द्वारा 28 सितंबर, 2015 को लॉन्च किया गया था।
सरकार ने जनता को बेहतर सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से एक नए व्यापक सिविल सेवा सुधार कार्यक्रम की घोषणा की है।
इसके लिये ‘मिशन कर्मयोगी’ को मंज़ूरी दी है, इस मिशन का उद्देश्य भारत सरकार में व्यक्तिगत, संस्थागत और प्रक्रियागत स्तरों पर क्षमता निर्माण तंत्र में बदलाव करना है।
विशिष्ट भूमिका-दक्षताओं से युक्त सिविल सेवक उच्चतम गुणवत्ता मानकों वाली प्रभावकारी सेवा प्रदायगी सुनिश्चित करने में समर्थ होंगे।
इस कार्यक्रम को एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण-आईगॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की स्थापना करके कार्यान्वित किया जाएगा।
आईगॉट- कर्मयोगी प्लेटफॉर्म भारत में दो करोड़ से भी अधिक कार्मिकों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिये व्यापक और अत्याधुनिक संरचना सुलभ कराएगा।
2 सितम्बर को विश्व नारियल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
नारियल की उपज को बढ़ाने के लिए जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से एशिया-प्रशांत नारियल समुदाय द्वारा वर्ष 2009 से इसका आयोजन किया जाता है।
भारत में केरल में नारियल का सबसे अधिक उत्पादन होता है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने नाइजीरियाई समकक्ष ज्योफ्रे ओनेमा के साथ एक आभासी बैठक की।
इस बैठक में समुद्री सुरक्षा और सहयोग में भारत-नाइजीरिया द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई।
उन्होंने राजनीतिक सुरक्षा, आर्थिक और रक्षा पर सहयोग पर भी चर्चा की।
भारत नाइजीरिया का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और अफ्रीका में नाइजीरिया भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
अन्य तथ्य –
नाइजीरिया की राजधानी – अबूजा
यह एक पश्चिमी अफ़्रीकी देश है।
हाल ही में अफ्रीका में अंतिम देश नाईजीरिया के पोलियो मुक्त होते ही पूरे महाद्वीप को WHO ने 25 अगस्त 2020 को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया।
चार दशक पहले अफ्रीका में चेचक को पूरी तरह से खत्म किया गया था।
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल सात साल में एक ग्रैंड स्लैम एकल मुख्य ड्रॉ मैच जीतने वाले पहले भारतीय बने।
23 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
उन्होंने पुरुष एकल के पहले दौर में संयुक्त राज्य अमेरिका के ब्रैडली क्लैन को हराया। इस उपलब्धि से पहले, सोमदेव देववर्मन ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुँच गए थे।
राष्ट्रीय एकता दिवस यानि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को इसे शुरू किया जाएगा।
गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साबरमती रिवरफ्रंट और केवडिया कॉलोनी के बीच सी-प्लेन सेवा शुरू होगी।
प्रधानमंत्री केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक सी प्लेन का सफर तय करेंगे।
अहमदाबाद के रिवरफ्रंट और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच समुद्री विमान की गति 170 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
31 अक्टूबर से 19 सीटर सी प्लेन हर रोज 4 उड़ान भरेगा।
किराया 4800 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।
31 अगस्त तक सभी मगरमच्छों को पकड़कर तालाब को मगरमच्छ रहित कर दिया जाएगा।
सरदार सरोवर नर्मदा बांध के एरिया में तालाब नंबर तीन के पास सी प्लेन उतारने के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
गुजरात चुनाव के वक्त 2017 में नरेंद्र मोदी सी प्लेन में बैठकर अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट से उड़े थे।
सी प्लेन क्या है-
आम बोलचाल में इसे समुद्री विमान कहा जाता है, जो पानी में उतर सकता है।
पहला समुद्री विमान 1898 में ऑस्ट्रेलिया के विल्हेम क्रेस द्वारा बनाया गया था।
गुजरात के मुख्यमंत्री: विजयभाई रूपानी।
राज्यपाल: आचार्य देव व्रत
नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री :हरदीप सिंह पुरी
मानसून सत्र 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक चलेगा।
संसद के अंतिम बजट सत्र को कोरोना की वजह से बीच में ही रोकना पड़ा था और दोनों सदनों को 23 मार्च को स्थगित कर दिया गया था।
सामन्यता संसद में 3 सत्र होते है -
बजट अधिवेशन (फरवरी-मई)
मानसून अधिवेशन (जुलाई-अगस्त)
शीतकालीन अधिवेशन (नवंबर-दिसंबर)
बहुराष्ट्रीय त्रिकोणीय सर्विस अभ्यास- कवकाज़- 2020 में शामिल न होने के निर्णय के बाद भारतीय नौसेना, रूस की नौसेना के साथ अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के पास द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, इंद्र-2020 का आयोजन करेगी।
4 और 5 सितंबर, 2020 को आयोजित होने वाले इंद्र-2020 द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में रूस की नौसैनिक की ओर से तीन नौसैनिक जहाज़ हिस्सा लेंगे, वहीं भारत की ओर से भी इस अभ्यास में कुछ नौसैनिक जहाज़ और विमान हिस्सा लेंगे।
यह युद्धाभ्यास कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के पश्चात् पहला द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास होगा।
इससे पूर्व व्लादिवोस्तोक में आयोजित होने वाले इंद्र-2020 द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास को कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
इंद्र सैन्य अभ्यास शृंखला की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी।
वर्ष 2017 में रूस के व्लादिवोस्टोक में पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें दोनों देशों की थल, वायु एवं जल सेनाओं ने भाग लिया।